ऋषिकेश में एनएसयूआई छात्र नेता वैभव रावत पर फायरिंग के प्रयास मामले में ऋषिकेश पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचकर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से 3 देशी तमंचे व जिंता कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर खुलासा किया कि शूटर हर्ष चौधरी का छात्र नेता वैभव रावत से पहले से विवाद चल रहा था। यह घटना को बदले की भावना से अंजाम दिया गया।
एसपी ऋषिकेश जया बलोनी ने बताया कि वैभव रावतन निवासी शिव विहार कालोनी गुमानीवाला ने कोतवाली ऋषिकेश में शिकायत दी थी, जिसमें कहा था कि हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष जाट, पार्षद लव कांबोज व अन्य व्यक्तियों द्वारा बैराज रोड ऋषिकेश में वाहन संख्या HR-29 AP 6019 i20 में आकर वादी तथा उसके साथियों पर अचानक फायर करके जानलेवा हमला किया गया और मौके से भाग गये तहरीर के आधार पर तत्काल थाना ऋषिकेश पर मु0अ0स0 348 /2025 धारा 109(1) बीएनएस बनाम हर्ष चौधरी उर्फ हर्ष आदि पंजीकृत किया गया।

एसओजी ने निभाई अहम भूमिका:
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसओजी ऋषिकेश को आरोपितों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें एसओजी ने अहम भूमिका निभाते हुए मुखबिर की मदद से तीन अभियुक्तों हिंमाशु उर्फ प्रशान्त, दीक्षित कुमार एवं विशाल कश्यप उर्फ शूटर के 03 अदद देशी तंमचे (दो -315 बोर व 01- 12 बोर ) व तीन जिन्दा कारतूस ( 02 -315 बोर व 01- 12 बोर ) के साथ 17 जुलाई को खाण्ड गांव पार्किग के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिशे दी जा रही है।
हर्ष चौधरी का वैभव रावत से था विवाद
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि अभियुक्त हर्ष चौधरी का वादी वैभव रावत से पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था तथा अभियुक्त हर्ष चौधरी द्वारा ही वादी व उसके साथियों को डराने के लिये अभियुक्तों को ऋषिकेश बुलाया गया था, अन्य दोनों आरोपियों हर्ष चौधरी व लव कंबोज की तलाश की जा रही है।











Leave a Reply