आज रविवार को अमित ग्राम शहीद स्मारक मे बापूग्राम बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व मे विशाल जन सभा आहूत की गई। वक्ताओं ने 2 फरवरी 2026 को वन विभाग की कार्रवाई के विरोध में महारैली निकालने का ऐलान किया।
बताया कि दो फरवरी को सुबह 10 बजे आईडीपीएल हाकी ग्राउंड से महारैली आरंभ होकर तहसील तक जायेगी । जिसमे एक लाख लोगो को जुटाने का प्रयास होगा । ऋषिकेश क्षेत्र के सभी व्यापारिक सामाजिक राजनैतिक संगठनो इस रैली हेतु आमंत्रित किया जायेगा । सभा की अध्यक्षता रमेश जुगलान संचालन सत्या कपरूवान जी ने किया। सभा को रविन्द्र सिह राणा, पार्षद वीरेंद्र रमोला, निर्मला उनियाल, जयेंद्र रमोला, जीतेन्द्र भट्ट दिनेश मास्टर, दिनेश रावत, मनोज गुसाई, राजेंद्र गुनसोला, पार्षद राजेंद्र बिष्ट सुरेंद्र नेगी आदि ने सम्बोधित किया ।











Leave a Reply