
चतुर नारद ब्यूरो: हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस दौरान भीड़ में भगदड़ मच गई। जिसमें कई श्रद्धालुओं के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। कई एंबुलेंस को मंदिर के समीप मार्ग पर बुलाया गया, जिसमें घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है। हादसे में 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 5 से 6 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस ने श्रद्धालु व क्षेत्रवासियों से संयम बरतने व व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान कई एंबुलेंस आने व जाने से पूरा क्षेत्र एंबुलेंस के सायरन से गूंज रहा है। बताया जा रहा है मंदिर मार्ग पर बिजली की तार टूटने की अफवाह के कारण श्रद्धालुओं में अफरा तफरी मची। हालांकि, असल कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
बिजली करंट फैलने की अफवाह उड़ाई: डीएम
वहीं, डीएम हरिद्वार मयूर दीक्षित ने कहा कि बिजली करंट से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला है
ऐसा प्रतीत होता है किसी ने अफवाह फैलाई जिससे यह हादसा हुआ है। पुलिस प्रशासन सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना के कारण व अफवाह फैलाने वाले लोगों का पता लगाएगा।












Leave a Reply