चतुर नारद ब्यूरो:
आज शनिवार रात लछीवाला में एक हाथी ने कांवड़ यात्रियों के भंडारे में जा पहुंचा, जिसके बाद कांवड़ यात्रियों व आने जाने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
चौंकाने वाली बात ये है कि की ट्रैक्टर ट्राली कांवड़ ट्रैक्टर ट्राली में कांवड़ यात्री तेज आवाज में लाउड स्पीकर बजा रहे थे, जिसका शोर सुनकर हाथी भड़क गया और गुस्से में चिंघाड़ने लगा।

इसके बाद हाथी ने कांवड़ ट्रैक्टर ट्राली को पलट दिया।
इस दौरान कांवड़ यात्री व अन्य लोगों में दहशत का माहौल रहा।
कुछ देर बाद वन विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर हाथी को जंगल की ओर भगाया।
बता दें कि यह हाथी हथिनी के साथ मणि माई मंदिर के समीप से गुजरता हुआ सड़क पार कर रहा था, इस दौरान लाउडस्पीकर की आवाज सुनकर वो गुस्सा गया और चिंघाड़ता हुआ भंडारे तक पहुंच गया।
इससे कांवड़ यात्रियों के लाउड स्पीकर के शोर से वन्य जीवों की शांति में पड़ रहा खलल चिंता का कारण है। जाहिर है कि पुलिस व प्रशासन को भक्ति की आड़ में हुड़दंग मचा रहे असामाजिक तत्वों से सख्ती से भी निपटने की जरूरत है।












Leave a Reply