चतुर नारद ब्यूरो:
डीएम देहरादून सविन बंसल ने आज बुधवार को ऋषिकेश में सब रजिस्ट्रार कार्यालय में छापा मारा, जिस दौरान कई गड़बड़ी पाई गई। कई अनियमितताएं मिलने पर डीएम भड़क गए। निरीक्षण में डीएम ने पाया कि रजिस्ट्रार के बगैर ही अवैधानिक रूप से लिपिक द्वारा विलेखों का निबंधन किया जा रहा था। औद्योगिक क्षेत्रों में आवासीय दरों पर भूखंड के छोटे टुकड़े कर कई रजिस्ट्री बरामद हुई, जिससे करोड़ो की स्टाम्प चोरी भी आशंका जताई गई है। डीएम ने इस पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। कई महीनों से लम्बित मूल अभिलेख आवेदकों को वापिस नहीं किया गया और मूल विलेख पत्र अलमारी में धूल खा रहे थे। वापिस करने की अधिकतम समयसीमा तीन दिन है लेकिन सैकड़ों मूल विलेख अमलमारी में धूल खाते मिले। डेटा का प्रिन्टआउट नही निकल पाने पर डीएम ने कम्प्यूटर जब्त कर दिया। डीएम की कार्रवाई से तहसील में अधिकारी से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। जल्द डीएम कार्रवाई भी कर सकते हैं।











Leave a Reply