Chatur Narad

News Portal

ऋषिकेश भाजपा के कई बागी नेता व कार्यकर्ताओं की हुई घर वापसी

  • सदस्यता ग्रहण करने वालों में निर्दलीय पार्षद बनी माधुरी गुप्ता भी शामिल
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रहण करवाई सदस्यता
  • चतुर नारद ब्यूरो ऋषिकेश:

बीते नगर निगम चुनाव में भाजपा से पार्षद का टिकट न मिलने के चलते बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने वाली माधुरी गुप्ता समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भाजपा में वापसी हो गई है। देहरादून प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पार्षद माधुरी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई
सदस्यता ग्रहण करने वालों में ऋषिकेश के मायाकुंड की पार्षद माधुरी गुप्ता, रूपेश गुप्ता, राघव गुप्ता, सक्षम गर्ग, प्रतीक अग्रवाल, सुभाष जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल समे कई कार्यकर्ता थे। सदस्यता ग्रहण करने पर सदस्यों ने कहा कि भाजपा की नीति, सिद्धांतों और नेतृत्व पर उन्हें पूर्व विश्वास है। विधायक अग्रवाल ने कहा कि नव-प्रवेशी सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्रहित, जनसेवा व विकास सदैव सर्वोपरि है। उन्होंने सभी से पार्टी की रीति-नीति, अनुशासन और संगठनात्मक मूल्यों के अनुरूप कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *