चतुर नारद ब्यूरो:
ऋषिकेश बापू ग्राम की वन भूमि में स्वामित्व की मांग को लेकर निकाली गई महारैली में जनसैलाब उमड़ पड़ रहा है। बापू ग्राम वासियों के साथ हजारों ऋषिकेश वासी सड़क पर उतर गए हैं। करीब दो किलोमीटर तक लोगों का जनसैलाब नजर आ रहा है। सड़कें पूरी तरह पैक हैं। वन भूमि प्रभावित परिवारों ने अपनी ताकत दिखा दी है, जिसे देखकर सरकार व शासन की नींद उड़ना भी तय है।

आखिर उत्तराखंड में कांग्रेस व भाजपा की सरकारों ने अब तक बापू ग्राम समेत अन्य वार्डों के हजारों परिवारों के न्याय नहीं किया है। जिससे आज इन परिवारों के घर व जमीन पर संकट खड़ा हुआ है। प्रभावित परिवारों की एकजुटता और अपार जन समर्थन ने साफ संदेश दे दिया है कि अब सरकार में जो भी रहेगा, उसे सबसे पहले उन्हें मकान व भूमि में उनका स्वामित्व का अधिकार देना होगा। इस वीडियो को शेयर करें, ताकि उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि देश में बापू ग्रामवासियों की बुलंद आवाज गूंजती रहे।











Leave a Reply