Chatur Narad

News Portal

वन भूमि मामले में हुई बड़ी जनसभा, एक साथ आए मेयर पासवान और पूर्व मेयर ममगाईं

चतुर नारद ब्यूरो:

ऋषिकेश वन भूमि विवाद में भूमि पर अधिकार न्याय की मांग को लेकर प्रभावित परिवार दो फरवरी को महारैली निकालेंगे। आज पूर्व मेयर अनीता ममगाईं ने बापू ग्राम में चल रहे धरने में पहुंचकर इस संघर्ष को अंजाम तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एकता की में ताकत है। यदि सभी एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे तो न्यायालय भी उनकी बात सुनेगा। कहा कि दो फरवरी को होने वाली महारैली में इतनी भीड़ होनी चाहिए कि आईडीपीएल हॉकी मैदान से तहसील तक लोगों की कतार लगती नजर आए। इस दौरान मेयर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है।

पार्षद राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि इस मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व लोकसभा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। पार्षद देवेंद्र प्रजाति ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में प्रदेश सरकार को प्रभावित परिवारों का पक्षकर बनना चाहिए था। यदि ऐसा होता तो प्रभावितों के हित को मजबूती से रखा जा सकता था। धरने में क्षेत्रीय पार्षद मुस्कान चौधरी, सुमन विहार पार्षद अनिल रावत, मालवीय नगर पार्षद राजेश कोठियाल, हर्षवर्धन रावत, आशु डंग व कई अन्य पार्षद मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *