Chatur Narad

News Portal

ऋषिकेश में वन विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी: डीएफओ

चतुर नारद ब्यूरो

ऋषिकेश ऋषिकेश वन रेंज के अंतर्गत वन विभाग की कार्रवाई शनिवार को चौथे दिन भी टाल दी गई। विभागीय टीम उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का दिनभर इंतजार करती रही, लेकिन निर्देश नहीं मिले। वहीं, विभागीय टीम द्वारा उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की मांग पर : मुख्यालय स्तर पर मंथन तेज हो इ गया है। इस पर जल्द निर्णय होने की संभावना है।

देहरादून वन प्रभाग के डीएफओ नीरज शर्मा ने कहा कि विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय कार्रवाई में किस स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे, यह निर्णय शीर्ष स्तर के अधिकारियों द्वारा लिया जाना है। इसे लेकर जल्द बैठक बुलाई जाएगी। बता दें कि वन विभाग की टीम ने बीती दस जनवरी से पं प्रभावित क्षेत्रों में चिह्नित 114 बड़े न भूखंडों की तारबाड़ व विभागीय बोर्ड लगाने की कार्रवाई शुरू की थी।

पहले दिन अमित ग्राम में पहले भूखंड पर तारबाड़ की कार्रवाई का तीन से चार महिलाओं ने कड़ा न विरोध किया था, हालांकि पुलिस व ए तहसील प्रशासन के अधिकारियों के वे सहयोग से वन विभाग इस बड़े भूखंड पर तारबाड़ करने में सफल रहा था। इसके अगले दिन सोमवार को तारबाड़ की कार्रवाई पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में की गई, लेकिन बीते मंगलवार को वन विभाग ने अमित ग्राम के अन्य गली में एक भूखंड की तारबाड़ शुरू की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विभागीय टीम का जमकर विरोध किया। सूचना पर कई पार्षद भी पहुंचे और जमकर हंगामा हुआ।

लोगों व जनप्रतिनिधियों ने तारबाड़ को गैर-जरूरी व सुप्रीम कोर्ट के आदेश में इसका जिक्र न होने का तर्क देकर अब भविष्य में किसी भी भूखंड में तारबाड़ व विभागीय बोर्ड लगने न देने की चेतावनी भी दी। लोगों के गुस्से के सामने विभाग के एसडीओ व वन क्षेत्राधिकारी पूरी तरह बैकफुट पर नजर आए, जिसके बाद विभागीय टीम को बैरंग लौटना पड़ा। विभागीय टीम ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि किसी सक्षम अधिकारी की मौजूदगी व निर्देशन में ही विभागीय कार्रवाई शुरू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *