चतुर नारद ब्यूरो
ऋषिकेश: न्याय पंचायत श्यामपुर की ग्राम पंचायत खदरी खड़कमाफ में शनिवार को आयोजित पंचायत बैठक में अमृत सरोवर में संचालित होने वाले नौकायन को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
ग्राम प्रधान खदरी संगीता थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नौकायन के लिए आयु वर्ग के अनुसार शुल्क निर्धारित किया गया है।0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए नौकायन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।
5 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए ₹25 प्रति व्यक्ति (दो राउंड) शुल्क तय किया गया है।वहीं विद्यार्थियों एवं शिक्षण संस्थानों के लिए विशेष रियायत देते हुए ₹10 प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि नौकायन संचालन को लेकर टेंडर प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी, तथा सोमवार को यह प्रस्ताव जिले को भेजा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत एक माह बाद शुल्क व्यवस्था लागू की जाएगी।ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल ने यह भी बताया कि अमृत सरोवर में स्वच्छ जल का प्राकृतिक स्रोत ‘बौरिंग’ से उपलब्ध है, जिससे जल की गुणवत्ता बनी रहेगी। साथ ही पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही कैंटीन की शुरुआत भी की जाएगी।
इस निर्णय से जहां एक ओर ग्रामीणों को रोजगार के अवसर मिलेंगे, वहीं दूसरी ओर अमृत सरोवर क्षेत्र पर्यटन के रूप में भी विकसित होगा।











Leave a Reply