Chatur Narad

News Portal

परिवहन टीम को चालक ने दिखाई हेकड़ी, मुकदमा दर्ज

चतुर नारद ब्यूरो:

देहरादून में परिवहन विभाग की टीम के साथ एक ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद विभागीय टीम ने उक्त चालक को कड़ा सबक सिखाया। मेहूवाला में चेकिंग के दौरान विभागीय टीम ने चालक से दस्तावेज मांगे तो उसने वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने से इंकार कर दिया। जांच में चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना तथा वाहन पर नंबर प्लेट प्रदर्शित न होना पाया गया। चालक द्वारा सरकारी टीम से अभद्र व्यवहार कर सार्वजनिक स्थान पर अव्यवस्था भी उत्पन्न की गई।

उक्त मामले में थाना–ISBT, देहरादून में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत/प्रार्थना पत्र देकर FIR दर्ज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर दिया गया है।

ड्यूटी टीम:
• प्रवर्तन अधिकारी: अनुराधा पंत
• Enforcement Driver: सुशील कुमार
• HG: रवि
• TC: रेखा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *