Chatur Narad

News Portal

रोडवेज परिषद के अध्यक्ष अर्जुन, मंत्री बने आकाश

चतुर नारद ब्यूरो:
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखा ऋषिकेश के चुनाव शनिवार को ऋषिकेश में संपन्न हुए। शाखा के अध्यक्ष पद पर अर्जुन शर्मा और शाखा मंत्री पद पर आकाश गुप्ता को चुना गया। जबकि, कोषाध्यक्ष पद पर राकेश चमोली को चुना। परिषद की शाखा के सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर खुशी जाहिर की और बधाई दी। चुनाव अधिकारी आशु कुकरेती, देवेंद्र बिष्ट और भुवन सेमवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा की। वरिष्ठ सदस्य भुवन चंद्र, सतीश तिवाड़ी, जगदीश कुमार, महेंद्र सिंह ने संगठन की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से संगठन की मजबूती व कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन शर्मा और शाखा मंत्री आकाश गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों का हित उनके लिए सर्वोपरि है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। इस दौरान दुर्गेश दुबे, गौरव पाल, राजेश बहुगुणा, श्याम शर्मा, अतुल कुमार, मुकेश, सचिन, संदीप ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *