स्कूल खुले तो कक्षाओं में मिली गंदगी, भड़के शिक्षक, देखें ये वीडियो
सोमवार को मतदान स्थल बने कई सरकारी स्कूल आज मंगलवार सुबह खुले तो कक्षाओं का गंदगी से बुरा हाल रहा। कक्षाओं में फैली गंदगी को देख शिक्षक व कर्मी भड़कते नजर आए। हालांकि, छात्रों के हित में शिक्षक व कर्मियों ने खुद सफाई का जिम्मा संभाला और एक से दो घंटे तक सफाई में जुटे रहे। दो घंटे की देरी से कक्षाओं का संचालन हो सका।

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की डोईवाला शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर टांडा, राज्य प्राथमिक विद्यालय रेशम माजरी 2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लालतप्पड़, राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी 3,
राजकीय प्राथमिक विद्यालय माजरी बंगला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय भंगलाना, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़कोट आदि स्कूलों में पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र बनाए गए थे। मंगलवार सुबह स्कूल खोले गए तो कक्षाओं में खाने की प्लेट व पानी की बोतल व अन्य कूड़ा बिखरा पड़ा था। शिक्षकों की मेजों पर भी खाना पड़ा था।
कहा कि सरकारी विद्यालय पहले ही संसाधनों के अभाव से जूझ रहे हैं, ऐसे में अचानक सफाई कर्मी की व्यवस्था करना संभव नहीं था। छात्रों के हित में शिक्षकों न कर्मियों के साथ कक्षाओं की सफाई की, जिसके बाद कक्षाओं का संचालन हो सका। नरेंद्र सागर ने कहा कि चुनाव बजट से मतदान केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों में चुनाव संपन्न होने के बाद सफाई की व्यवस्था भी की जानी चाहिए।











Leave a Reply