- एलयूसीसी चिटफंड कंपनी का शिकार महिलाओं के समर्थन में आए कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला
- 70 दिनों से आईडीपीएल ऋषिकेश में चल रहे धरने में स्थानीय विधायक प्रेमचंद के न पहुंचने पर उठाए सवाल
ऋषिकेश: कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बिहार चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने के बाद ऋषिकेश कांग्रेस के कद्दावर नेता जयेंद्र रमोला बिहार में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा सरकार पर खूब आक्रामक हैं। तेज बारिश के बीच जयेंद्र रमोला ने आईडीपीएल ऋषिकेश में एलयूसीसी चिटफंड कंपनी का शिकार हुई महिलाओं के धरने पर पहुंचकर पीड़ित महिलाओं को अपना व कांग्रेस का खुलकर समर्थन दिया।

दिग्गज नेता जयेंद्र रमोला ने सवाल खड़े किए कि सारे लुटेरे जनता का पैसा लूटकर भाजपा की सरकार में ही क्यों भाग जाते हैं। कहा कि 70 दिन से ऋषिकेश आईडीपीएल में महिलाएं धरना दे रही हैं लेकिन स्थानीय विधायक ने पीड़ितों की आवाज सुनने की जहमत तक नहीं उठाई। उन्होंने विधायक की आमजन के प्रति निष्क्रियता को लेकर सवाल खड़े किए। साथ ही धामी सरकार को भी चिटफंड कम्पनी के खिलाफ कार्रवाई करने में जनता को गोलमोल घुमाने का आरोप लगाया। रमोला ने भाजपा सरकार को चेताते हुए कहा कि सरकार ने शीघ्र पीड़ितों के साथ न्याय नहीं किया तो कांग्रेस पार्टी गूंगी और बाहरी सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी।

प्रदर्शनकारी सुमन चमोला ने कहा कि हम 70 दिनों से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हमारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग है कि कंपनी के मालिकों के खिलाफ शीघ्र व काफी कार्रवाई करें और निवेशकों का पैसा तुरंत लौटाया जाए। धरने में नीलम बेलवाल, राजेश्वरी देवी, रीना, उमा जुगलान, उषा रावत, आशा अमोली, बबीता अमोली, कैलाश गोस्वामी, सुमन चमोला, दीपा देवी, राधा पयाल, पूर्णमासी देवी, मीना देवी, लक्ष्मी देवी, विजयलक्ष्मी भट्ट, बबीता गौड, ममता देवी, सोनाली नेगी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही।












Leave a Reply