Chatur Narad

News Portal

जो नगर निगम ना कर पाया, वो पार्षद सुरेंद्र ने कर दिखाया

पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी का स्वागत करते क्षेत्रवासी

ऋषिकेश: शहर को अतिक्रमण मुक्त करना हर नगर निकाय की पहली जिम्मेदारी होती है, लेकिन इस जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने में अधिकांश निकाय प्रशासन असफल रहते हैं। मगर, ऋषिकेश में नगर निगम के पहली बार बने पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी ने साबित कर दिखाया कि यदि दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत साफ हो तो हर बड़ी से बड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है।


पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी के प्रयासों से उनके वार्ड शिवाजी नगर को जीरो जोन घोषित कर दिया गया। इससे अब शिवाजी नगर वार्ड में सड़क किनारे व अन्य क्षेत्रों किसी भी तरह के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे क्षेत्र में यातायात जाम से निजात मिलेगी और सड़क हादसों में भी कमी आएगी।

जन प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बने सुरेंद्र
दरअसल, अतिक्रमण शहर की सबसे प्रमुख समस्या है जिससे कई व्यवस्थाएं बिगड़ती हैं। लेकिन, अतिक्रमण के खिलाफ जब भी कार्रवाई करने की बात होती है तो यह महज औपचारिकता बनकर रह जाती है। कई बार जनप्रतिनिधि और निगम कर्मियों की भूमिका सवालों के घेरे में रहती है। वहीं, जनप्रतिनिधि वोट बैंक के डर से भी अतिक्रमण के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से हमेशा बचते रहे हैं। ऐसे पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणा बन रहे हैं।

रविवार सुबह शिवाजी नगर में क्षेत्रवासियों ने पार्षद सुरेंद्र सिंह नेगी का भव्य स्वागत किया वो फूल माला पहनाकर इस ऐतिहासिक कार्य की बधाई दी। इस दौरान ‘सुरेंद्र सिंह नेगी जिंदाबाद’, ‘ऋषिकेश का पार्षद कैसा हो, सुरेंद्र सिंह नेगी जैसा हो.’ आदि नारे जोरदार नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *