Categories Uncategorized

आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं को स्वरोजगार को प्रेरित किया

ऋषिकेश: आंगनबाड़ी केंद्र गुमानीवाला ऋषिकेश में जरूरतमंद महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना की जानकारी दी गई। महिलाओं को स्वरोजगार से जुड़कर आर्थिक सशक्तिकरण को प्रेरित किया।

मंगलवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा देवी ने क्षेत्रीय महिलाओं को मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी दी। कहा कि राज्य सरकार ने निराश्रित, परित्यकता व विधवा महिलाओं को आत्मनिर्भर व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह योजना संचालित की है। योजना का लाभ लेकर जरूरतमंद महिलाएं स्वरोजगार सृजन कर सकती हैं। कहा कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के साथ उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार लाना है।

कहा कि बाल विकास एवं महिला सशक्तीकरण विभाग आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से निरंतर महिला सशक्तीकरण की दिशा में संकल्पबद्ध है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शीतल शर्मा ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का संकल्प पूरा करने के लिए पहले महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है। इस दौरान क्षेत्रीय सुपरवाइजर इशिता कठैत ने महिला कल्याण से जुड़ी विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। बैठक में पहुंची कई महिलाओं ने योजना

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like